सीबीएसई दसवीं परीक्षा में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का परचम

Advertisements

सीबीएसई दसवीं परीक्षा में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का परचम

अदिति आर्य और पियूष राज 93% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के बने अव्वल छात्र, विभोर अग्रवाल 91% प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे

विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से मिली सफलता : जोरावर सिंह सलूजा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा सत्र 2025-26 में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बच्चों ने

शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा अदिति आर्य और पियूष राज ने ने 93% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र विभोर अग्रवाल ने 91% प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैं, वहीँ प्रांजल पांडेय 89 % अंको के साथ तृतीया स्थान पर रहे। अगर विषयों में सर्वाधिक अंको की बात करें तो गुरमेहर कौर ने अंग्रेजी में 93, पियूष राज ने हिंदी में 96, तन्मय कुमार ने गणित में 87,अदिति आर्या ने विज्ञान में 94, ऋषिका रानी और पियूष राज ने सामाजिक विज्ञान में 94 और ऋषिका रानी ने आईटी में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही।

अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top