रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी हुए सम्मानित

सोनारडीह एवं बरवाडीह रेल कमीशनिंग कार्य में दिया था उत्कृष्ट योगदान

डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम कार्यालय धनबाद में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन रेलकर्मियों ने सोनारडीह एवं बरवाडीह में हाल ही में संपन्न महत्वपूर्ण कमीशनिंग कार्यों में दिन-रात पूरी निष्ठा, विपरीत परिस्थितियों एवं समयबद्ध लक्ष्य के साथ-साथ समर्पण, टीम भावना और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करते हुए सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से पूरा करने में भूमिका निभाई थी। इन कर्मियों का समर्पण भारतीय रेल की सुरक्षा, संरक्षा एवं आधुनिकीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, कमीशनिंग कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को उनकी कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विंटर जैकेट, डिजिटल कार्य-सुविधाओं हेतु टैबलेट एवं अन्य सुरक्षा उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन में भी सहायता मिलेगी। धनबाद रेल मंडल द्वारा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों के योगदान को पहचान देने तथा उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
—————————————————-

पितृपक्ष मेला: पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन एवं अनुग्रह नारायण स्नान घाट स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

धनबाद: पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन एवं अनुग्रह नारायण स्नान घाट स्टेशन पर इन ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव-
गाड़ी सं. 13347/ 13348  पटना- बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस।

गाड़ी सं. 13349/ 13350  सिंगरौली- पटना- सिंगरौली एक्सप्रेस।

गाड़ी सं. 18623/ 18624  इसलामपुर- हटिया- इसलामपुर एक्सप्रेस।

गाड़ी सं. 18625/ 18626  पूर्णिया कोर्ट- हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस।
गाड़ी सं. 03254/ 03253  चर्लपल्ली- पटना- चर्लपल्ली स्पेशल।

गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल।

अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर अस्थायी ठहराव

गाड़ी सं. 13305/ 13306  धनबाद- सासाराम- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस।

गाड़ी सं. 13553/ 13554  आसनसोल- वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस।
———————————————————-

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्टेशनों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के बीच जूट बैग का वितरण करते हुए रेल अधिकारियों ने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद कर जूट एवं कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। अभियान के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों का निरीक्षण भी किया गया। यात्रियों को मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि खाली प्लास्टिक बोतलों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और स्टेशनों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने में सहयोग मिले।
————————————————–


हिंदी आशु वक्तव्य प्रतियोगिता में कर्मियों ने दिखाया दमखम

धनबाद: राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी आशु वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कर्मचारियों को मानवीय मूल्यों से संबंधित अलग अलग विषय तत्क्षण दिए गए जिसपर उन्होंने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मंडल कार्मिक अधिकारी राज कुमार सिंह एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राकेश कुमार ने संचालन एवं मूल्यांकन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top