जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में दिव्यांग ने ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, रैयती जमीन से अवैध कब्जा हटाने, सड़क में ब्रेकर निर्माण करने, होमगार्ड बहाली से संबंधित मामले, राशन कार्ड बनाने, पेंशन, मुआवजा, कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ देने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धमकी समेत कई अन्य आवेदन प्राप्त हुई।
उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी केवल आवेदनों को लंबित न रखें, बल्कि धरातल पर जाकर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।