हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में 80 हजार की लूट

हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में 80 हजार की लूट

बाइक पर सवार एक अपराधी ने वारदात को दिया अंजाम, बलियापुर की घटना

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर हीरक मोड़ के बगल में स्थित इंडियन ऑयल के बिरसा सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप में बुधवार की देर रात हथियाबंद अपराधी ने धावा बोला। अपराधी ने पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर 80 हजार रुपए लूट कर चलते बना।
घटना के बाद कर्मियों ने ऑफिस के ऊपरी तल पर सो रहे पंप के मैनेजर को दी । तीनों कर्मियों ने उक्त अपराधी का पीछा किया, लेकिन वह हीरक रोड से धनबाद की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी अपराधी का काफी पीछा किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पंप के कर्मी हरिदास मुखर्जी एवं ने बताया कि
मंगल दत्त ने बताया कि पंप बंद कर ऑफिस में सोने की तैयारी कर रहा था। वहीं ऑफिस के ऊपरी तल्ले पर मैनेजर विपुल सिंह सो रहा था। रात करीब 12:00 बजे पेट्रोल लेने का बहाना बनाकर एक बाइक सवार वहां पहुंचा और पेट्रोल देने की जिद करने लगा। इसी दौरान उक्त अज्ञात अपराधी ने बहाना बनाकर ऑफिस के अंदर घुस आया और एक कर्मी को पिस्तौल सटा दिया। अपराधी ने तुरंत पैसे निकालने की चेतावनी दी।  डर के मारे कर्मियों ने पंप के ऑफिस में रखा रुपए उन्हें दे दिया। इसके बाद अपराधी ने पिस्टल लहरा कर तथा धमकी देते हुए अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग निकला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top