अवैध खनन व भू-धंसान के खिलाफ कतरास बंद, सड़क पर उतरे कतरासवासी

अवैध खनन व भू-धंसान के खिलाफ कतरास बंद, सड़क पर उतरे कतरासवासी

बीसीसीएल और डीजीएमएस के खिलाफ व्यक्त की नाराजगी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अवैध कोयला खनन व भू-धंसान के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को कतरास शहर में पूर्ण बंदी का व्यापक असर देखने को मिला। अपनी जानमाल की सुरक्षा को चिंतित व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा, साथ ही बंदी में आमजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई ।
कतरास, छाताबाद, गुहीबांध अंगारपथरा, सिजुआ, लोयाबाद और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने बंद का समर्थन किया। कई स्थानों पर सड़कें और बाजार सामान्य दिनों की अपेक्षा पूरी तरह शांत नजर आए।
बंदी के दौरान कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्य सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और बीसीसीएल प्रबंधन, डीजीएमएस तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान और अवैध कोयला खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई तथा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई।


मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यह बंदी क्षेत्र की जनता की एकजुटता और उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर चिंता को दर्शाती है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और संबंधित संस्थाओं से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा जनता की समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग की।
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने बंदी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, दुकानदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया। मोर्चा ने कहा कि जनता का यह समर्थन आगे भी क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रेरणा देगा। बंदी को सफल बनाने में सुरेश केडिया, प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, मनोज गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, मो अमान, राजू सरदार, दीपक अग्रवाल, संजय केशरी, बबलू भगत, मो अफसर उर्फ छोटू, कौशर खान, पंकज गुप्ता, बिनोद सोनी, राजकुमार अग्रवाल,ललित साव, अजित रवानी, धीरज शर्मा, मो0 जहीर, अशोक बर्मा, मो मुजाहिद, उदय साव, भूषण गुप्ता, मनोज रवानी,मो इम्तियाज, मो रियाज़, मो तौहीद, आमिर राइन, महताब राइन, बबलू शर्मा, संजय, प्रशात सिंह, राज ठक्कर सहित सैकड़ों लोग सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top