किन्नर समाज ने पेश की सामाजिक समरसता और सेवा की अनूठी मिसाल
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जामाडोबा में किन्नर समाज द्वारा लोक आस्था के महापर्व
छठ पूजा को बहुत ही श्रद्धा, निष्ठा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। समाज के सदस्यों ने व्रत रख शनिवार को विधिवत पूजन कर खरना की और प्रसाद वितरित किया। इस पर्व के दौरान किन्नर समुदाय ने सामाजिक समरसता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।
स्वेता किन्नर ने बताया कि क्षेत्र के लोगो के खुशियों के लिए छठ मइया का पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि कालीमेला दमोदर नदी किनारे गाजे बाजे के साथ डाला लेकर हमलोग भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं।