पूर्व मुखिया के साथ मारपीट, जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के जगदीश पंचायत के पूर्व मुखिया व ब्रह्मांडीहा निवासी अशोक कुमार महतो के साथ शनिवार की देर शाम मारपीट की गई। पुरानी अदावत को लेकर घटित इस घटना का आरोप गांव के ही कुछ युवकों पर लगा है। मारपीट में पूर्व मुखिया जख्मी हो गए हैं। जख्मी पूर्व मुखिया का इलाज सीएचसी बलियापुर में कराया गया।
भुक्तभोगी पूर्व मुखिया ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे बलियापुर बाजार से जब वह गांव पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उन्हें रोक कर काफी मारा पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए तथा लात मुक्का से मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने मोबाइल फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुखिया का इलाज सीएचसी में करवाया।