चाचा नेहरू की जीवनी से बच्चे हुए अवगत

चाचा नेहरू की जीवनी से बच्चे हुए अवगत

बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादाहा में शनिवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। मौके पर प्रधान शिक्षक उमेश कुमार मेहता समेत अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top