उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में मना बाल दिवस
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शनिवार को उत्साहपूर्वक ‘बाल दिवस’ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गई। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने पं.जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं । उनके सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी । सभी बच्चों को लड्डू व चाॅकलेट दिया गया। इस अवसर पर सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा, रमेश सोरेन,संजय महतो, ,पशुपति महतो ,पारु देवी,लक्ष्मी देवी, आशा देवी, सुजीत कुमार तुरी, पूर्णिमा देवी, बसंती देवी,नुनीवाला देवी, सुशीला देवी, सुरोबली देवी, सरस्वती देवी , विक्रम तुरी, लखन तुरी, नरेंद्र तुरी, वैष्णवी कुमारी, सुजाता कुमारी ,लक्ष्मण सोरेन ,नंदिता मल्लिक ,कार्तिक तुरी ,सावित्री कुमारी, सुषमा कुमारी ,अमर मरांडी ,यशोदा कुमारी आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।