पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए कतरास में उमड़ी भीड़, पुलिस मुस्तैद

पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए कतरास में उमड़ी भीड़,  पुलिस मुस्तैद

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्ती और मोटरसाइकिल से गश्ती की जा रही है।

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण कर यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।

त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जाम की समस्या से निपटने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कतरास पुलिस की टीम लगातार सक्रिय है। पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में छठ पर्व की खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top