सदर अस्पताल में मनाया विश्व मधुमेह दिवस
डीजे न्यूज, धनबाद: सदर अस्पताल में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने मधुमेह के कारण और उससे बचाव के प्रति जागरूकता तथा समय पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही 30 वर्ष के अधिक लोगों को नियमित मधुमेह की जांच कराने पर जोर दिया।
सिविल सर्जन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षण को पहचानना, इसकी सावधानियां और समय पर इलाज कराने के लिए जागरुक करना है।
कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, मनोचिकित्सक, सदर अस्पताल के अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सक, कर्मचारी, एएनएम तथा प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएँ उपस्थित रही।