दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बलियापुर: पांडेडीह में शहीद सिद्धू कानू क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन पूर्व मुखिया समीर मुर्मू ने किया। उद्घाटन मैच जेएमसी क्लब चालधोवा बनाम मुक्ति क्लब कर्माटांड़ के बीच खेला गया। चालधोवा की टीम एक गोल से विजय रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। मौके पर नुनु लाल हेंब्रम, सुधीर हांसदा, सुखलाल हेंब्रम, धरनी प्रसाद किस्कू, मंगल मुर्मू, नरेश हेंब्रम आदि थे।