छठ घाटों की सफाई कार्य पूर्ण, लाइटिंग का काम जारी

छठ घाटों की सफाई कार्य पूर्ण, लाइटिंग का काम जारी

बलियापुर: बलियापुर इलाके में सुर्योपासना का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पर्व के मौके पर रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए सिंदूरपुर जोडिया छठ घाट, बेलगड़िया कॉलोनी छठ घाट, प्रधानखंटा तालाब के अलावा मुकुंदा, अलकडीहा तालाब, सुरूंगा बड़ा तालाब आदि के छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य पूरी कर ली गई है। वहीं छठ घाट तक श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए रास्ते पर लाइटिंग की व्यवस्था जोरों पर की जा रही है। बलियापुर समेत अन्य छठ घाटों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए हैं। छठ पर्व के खरना के मौके पर शनिवार की शाम पूजा अर्चना के पश्चात खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top