ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर, धनबाद के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं
– *मेहविश नाज़ – 93.6%*
– *वर्षा कुमारी – 91.8%*
– *शाहबाज़ – 86.8%*
– *शगुफ्ता नाज़ – 86.8%*
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. एस. खालिद, चेयरपर्सन डॉ. निकहत परवीन, प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत तथा समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में निदेशक डॉ. एस खालिद ने कहा, _”यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। अगर सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो जीवन में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।”_
प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।