आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह का शत-प्रतिशत रिजल्ट

Advertisements

आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह का शत-प्रतिशत रिजल्ट

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) :

आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह झरिया, धनबाद (CBSE, नई दिल्ली से संबद्ध) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रमुख सफल छात्रों में दिपीका कुमारी ने 80.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदर्श सिंह 79.2% के साथ द्वितीय, आंचल कुमारी 75.6% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा विधा सहानी ने 73.4%, अंकित चक्रवर्ती ने 73.0% और अभिजीत सिंह ने 70.8% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उसे सही दिशा और मार्गदर्शन देने की होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के शिक्षक पूरी लगन और मेहनत के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं, जिसका परिणाम आज शत-प्रतिशत रिजल्ट के रूप में सामने आया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top