बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति में हादसा, पिकअप की चपेट में आए मजदूर की मौत

बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति में हादसा, पिकअप की चपेट में आए मजदूर की मौत

डीजे न्यूज, धनबाद : बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति की फल मंडी में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से 46 वर्षीय मोटिया मजदूर दौलत तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि दौलत तांती फल मंडी में मोटिया का काम करते थे। काम के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें SNMMCH रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही कृषि बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया मजदूरों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने फल मंडी के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

मृतक बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के छिदलाही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

V/O-Final: फिलहाल मजदूर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे हैं। वहीं, पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top