राइट्स कर्मियों को खनिज गुणवत्ता आकलन की मिली तकनीकी जानकारी, आईआईटी आईएसएम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण

राइट्स कर्मियों को खनिज गुणवत्ता आकलन की मिली तकनीकी जानकारी, आईआईटी आईएसएम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के फ्यूल, मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (एफएमएमई) विभाग की ओर से राइट्स लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। संस्थान के एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘माइनिंग एंड क्वॉरिंग: फोकस ऑन क्वालिटी असेसमेंट ऑफ कोल, आयरन ओर एंड एसोसिएटेड मिनरल्स’ रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य राइट्स कर्मियों की तकनीकी दक्षता और पेशेवर समझ को बेहतर बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान कोयला, लौह अयस्क और संबंधित खनिजों के गुणवत्ता आकलन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को एकेडमिक विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिला। साथ ही मिनरल क्वालिटी असेसमेंट और प्रोसेसिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की डीन कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड आउटरीच प्रो. केका ओझा, एफएमएमई विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शत्रुघ्न सोरेन, पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. सुमंत्र भट्टाचार्य, विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. डी.के. सिंह, कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. आरती कुमारी और कोर्स को-कोऑर्डिनेटर प्रो. राजशेखर रेड्डी बुसीगारी की मौजूदगी में हुआ।

प्रोग्राम का समन्वय एफएमएमई विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. आरती कुमारी और प्रो. राजशेखर रेड्डी बुसीगारी ने किया। संस्थान के अनुसार, यह कार्यक्रम इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और एकेडेमिया-इंडस्ट्री के बीच तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top