जामाडोबा में दी फिटनेस अड्डा जिम सेंटर का उद्घाटन
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जामाडोबा कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित दी फिटनेस अड्डा जिम सेंटर का उद्घाटन मेयर संजीव सिंह ने किया है। सेंटर के संचालक सरदार तसेम सिंह ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर फिटनेस सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जिम सेंटर में महिला एवं पुरुष अपनी सुविधा के अनुसार व्यायाम और फिटनेस का अभ्यास कर सकेंगे। मौके पर सतपाल सिंह उर्फ बिटू ,सुखवीर सिंह, राजबीर सिंह, मंगल सिंह आदि थे।