धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास शाखा के कर्मचारियों एवं डीएमएफटी पीएमयू के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए धीमी गति से चल रहे कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्यों की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन करने का निर्देश दिया। गठित टीमें स्थल पर जाकर संचालित योजनाओं का निरीक्षण करेंगी तथा कार्यों की वास्तविक प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top