नहाय-खाय के साथ काली पूजा शुरू, कल मंदिरों में जुटेगी भक्तों की भीड़
बलियापुर: झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व सोहराय के साथ साथ काली पूजा एवं दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोहराय पर्व के मौके पर ग्रामीण इलाके के लोग शनिवार से अपने गाय बैलों की सिंगों में पारंपरिक विधि विधान के साथ तेल सिंदूर लगाया। गोहाल पूजा एवं बरद खुंटा काफी धूमधाम से मनाते हैं। वहीं काली पूजा भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। काली पूजा के संजोत के मौके पर नहाए खाए के साथ देवी काली की पूजा की गई । विभिन्न गांवों के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में देवी काली की प्रतिमा स्थापित कर रविवार की रात पूजा अर्चना की जाएगी। वही दीपावली के मौके पर बलियापुर बाजार में खरीदारी हेतु लोगों की काफी भीड़ जुटी। बाजार में पहुंचे लोग विभिन्न प्रकार के पटाखे ,दीया, गणेश, लक्ष्मी की मूर्ति आदि खरीदारी करते देखे गए।