न्यू किड्स गार्डन विद्यालय में दीप सजाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

न्यू किड्स गार्डन विद्यालय में दीप सजाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  न्यू किड्स गार्डन विद्यालय में दीप सजाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। साथ ही उनमें रचनात्मकता और कलात्मक भावनाओं का विकास होता है।
दीप सजाओ प्रतियोगिता में ग्रुप ए में काव्य कुमारी ने 59 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकित और नव्या 58 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा छह के ऋतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता के ग्रुप ए में सुमन कुमारी के ग्रुप ने 66 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छह की सोनाक्षी कुमारी 64 अंकों के साथ दूसरे तथा कक्षा चार के तनीष के ग्रुप ने 54 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं रंगोली प्रतियोगिता के ग्रुप बी में कक्षा दसवीं की शोभा कुमारी के ग्रुप ने 68 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ की पूजा कुमारी का ग्रुप 65 अंकों के साथ दूसरे तथा लाडो का ग्रुप 64 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में सतपाल सिंह, चंदन चक्रवर्ती, शंभूनाथ गुप्ता, सीमा सिंह, सुल्ताना परवीन, मिस पूजा, मिस परवीन एवं सुशीला सुशील शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मिठाई खिलाई गई तथा विजेता बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top