कार्मेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

कार्मेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
​
डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मेल स्कूल, धनबाद शनिवार को बच्चों के उत्साह और उमंग के साथ बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्राइमरी, प्री-प्राइमरी और हाई स्कूल के सभी  छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर आनंद उठाया।
​समारोह की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा और मनमोहक प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। इसके बाद शिक्षिकाओं द्वारा कई रंगारंग और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर बच्चे झूम उठे। कार्यक्रम में एक खास आकर्षण स्कूल की सिस्टर्स का गाना रहा, जिन्होंने बच्चों के लिए सुंदर गीत गाकर उनका दिल जीत लिया और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
​ शुक्रवार को स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बच्चों में रचनात्मकता और कला के प्रति अभिरुचि जगाने के उद्देश्य से, विद्यार्थियों द्वारा खुद बनाई गई दीया, कैंडल , सजावटी एनवेलप और तोरण जैसी सामग्रियों की बिक्री भी आयोजित की गई थी। रंगोली प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल जसेंटा टॉरो के द्वारा बच्चों की कला और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।
​कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों के लिए एक छोटे से मेले और स्कूल पिकनिक का आयोजन किया गया। बच्चों ने मेले में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया, जमकर मस्ती की और अपनी पसंद के डांस भी किए।
​पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और हंसी-खुशी से गूंज उठा। इस प्रकार, कार्मेल स्कूल में आयोजित यह बाल दिवस समारोह बच्चों के लिए एक यादगार और अनमोल अनुभव बन गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top