जिला प्रशासन की खबरें:
3.30 लाख बहनों को मिली अक्टूबर महीने की मंईयां सम्मान राशि
डीजे न्यूज, धनबाद: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 में धनबाद जिले के कुल 3,30,653 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को सितम्बर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
योजना का लाभ पाने वाले प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है।
1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 42405
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7002
3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 20622
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1070
5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 6766
6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 29910
7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 15981
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 4905
9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 48661
10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 808
11. अंचल कार्यालय, झरिया – 41244
12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 19184
13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 22833
14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9619
15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 16997
16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26371
17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16275
कुल लाभुकों की संख्या 3,30,653
कुल राशि 82,66,32,500
————————————————
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना: धनबाद के 1.98 लाख लाभुकों को किया ₹41.66 करोड़ से भुगतान
धनबाद: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत धनबाद जिले में माह नवम्बर 2026 के लिए पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने जिले के कुल 1,98,382 योग्य लाभुकों को कुल 41 करोड़ 66 लाख 28 हजार रुपये (₹41,66,28,000) की राशि हस्तांतरित की है।
इसमें प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा के 25,131, अंचल कार्यालय, बाघमारा के 5,857, प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर के 14,348, अंचल कार्यालय, बलियापुर के 1,769, प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद के 2,725, अंचल कार्यालय, धनबाद के 25,985, प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड के 7,360, अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड के 4,157, प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर के 32822, अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर के 130, अंचल कार्यालय, झरिया के 21,478, प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल के 9,902, प्रखण्ड कार्यालय, निरसा के 10,236, प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी के 3,589, अंचल कार्यालय, पुटकी के 8,665, प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची के 13,871 तथा प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी के 10,357 सहित कुल 1,98,382 लाभुकों को ₹41,66,28,000 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं अन्य सुयोग्य लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले ताकि उन्हें सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।