विविध खबरें:-

विविध खबरें:-

होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से

डीजे न्यूज, धनबाद: होमगार्ड बहाली के अंतर्गत चयनित 1096 अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जाँच, पुलिस चरित्र सत्यापन एवं बॉण्ड निष्पादन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक समाहरणालय में सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं छूटे हुए अभ्यर्थियों को 01 सितंबर को अंतिम अवसर दिया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि विगत 3 जुलाई को चयनित होम गार्ड अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर उनकी विस्तृत चर्चा हुई थी। जिसमें उन्हें बताया गया था कि जिले के सभी 1096 चयनित होम गार्ड अभ्यर्थियों के मेडिकल एवं डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रशासन ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। जैसे ही वहां से आदेश प्राप्त होगा और तिथि निश्चित होगी, सभी को सूचित कर, मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी।

उपायुक्त बताया कि इसके परिणामस्वरूप जिला प्रशासन को प्रक्रिया आरंभ करने की अनुमति मिल गई है। जिसके तहत पूर्वी टुण्डी के 98 अभ्यर्थियों के लिए 17 अगस्त, टुण्डी और बलियापुर के 98 अभ्यर्थियों लिए 18 अगस्त, कलियासोल एवं बाघमारा के 110 अभ्यर्थियों के लिए 19 अगस्त, निरसा व गोविंदपुर के 112 अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त, तोपचांची के 56 अभ्यर्थियों के लिए 21 अगस्त, एग्यारकुण्ड व धनबाद ग्रामीण के 114 अभ्यर्थियों के लिए 22 अगस्त, शहरी गैर-तकनिकी (धनबाद) व शहरी गैर तकनीकी चिरकुंडा के 77 अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त, शहरी गैर-तकनिकी धनबाद (मेधा सूची क्रमांक 01 से 100) के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त, शहरी गैर तकनिकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थी के लिए 27 अगस्त, शहरी तकनिकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 29 अगस्त, शहरी तकनीकी (धनबाद) मेघा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थी एवं मेघा सूची क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थी के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित है।

उपायुक्त ने कहा कि मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 1 सितंबर को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी आवेदन में प्रस्तुत सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियाँ और पीछे नाम व रोल नंबर अंकित 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होंगे। वहीं जाँच स्थल पर डीजीटल वेरिफिकेशन एवं फोटोग्राफी की जाएगी।

साथ ही कहा कि फर्जी दस्तावेज़ या धोखाधड़ी का प्रयास करने पर झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कहा कि इस संबंध में विस्तृत विवरण धनबाद जिला की आधिकारिक वेबसाइट dhanbad.nic.in पर भी अभ्यर्थी देख सकते है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया है।
——————————————

सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

दंत शिविर के पहले दिन 110 बच्चों का हुआ इलाज

धनबाद: जिला प्रशासन, धनबाद के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन कुल 110 बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार उपचार के उपरांत शिविर में आए सभी बच्चों के बीच ओरल हेल्थ किट का भी वितरण किया गया, ताकि वे मौखिक स्वच्छता का ध्यान रख सकें।
आज से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत सदर अस्पताल में दंत रोग के अलावा क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक समस्याएं, त्वचा रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति परामर्श, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ENT) तथा न्यूरोसर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, जांच, उपचार एवं सर्जरी की पूरी सुविधा निःशुल्क दी जा रही है।

इसके माध्यम से जन्मजात हृदय रोग (CHD), डाउन सिंड्रोम, विकास संबंधी विकार, सुनने व देखने की समस्या, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और एनीमिया जैसी बीमारियों की समय पर पहचान कर बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
आगामी 24 अगस्त को कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों की विशेष जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए समर्पित शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस जन-कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और चिन्हित बच्चों को सदर अस्पताल लाएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top