मेयर संजीव सिंह तीसरी बार पहुंचे झमाडा जल संयंत्र जामाडोबा प्लांट साइट पर सफाई कार्य का लिया जायजा, मजदूरों का बढ़ाया हौसला

मेयर संजीव सिंह तीसरी बार पहुंचे झमाडा जल संयंत्र

जामाडोबा प्लांट साइट पर सफाई कार्य का लिया जायजा, मजदूरों का बढ़ाया हौसला

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया और पुटकी क्षेत्र की जनता को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेयर संजीव सिंह लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वे तीसरी बार झमाडा के जामाडोबा स्थित 9 एमजीडी जल संयंत्र केंद्र पहुंचे और वहां चल रहे विशेष सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता तक स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। मानसून और बरसात के मौसम में जलशोधन संयंत्र की साफ-सफाई और रखरखाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
महापौर ने संयंत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे सफाई मजदूरों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मजदूरों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में आप लोगों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। जनता तक स्वच्छ पानी पहुंचाने में आप सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
इस दौरान नगर निगम और झमाडा के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top