बिचाली लदी गाड़ी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

बिचाली लदी गाड़ी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह कांटा घर के पास बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण बिचाली (धान का पुआल) लदी एक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से चालक को गाड़ी लेकर गणेश मैदान में पहुंचाया गया। दमकल गाड़ी के मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग बुझने के बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top