13 दिनों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर 23 से 25 नवंबर तक धरना

13 दिनों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर 23 से 25 नवंबर तक धरना

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  लोदना क्षेत्रीय बैकवर्ड ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वैष्णो मंदिर के समीप  बुधवार को आयोजित की गई।
13 दिनों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 23 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में मजदूरों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आगामी धरना-प्रदर्शन को व्यापक एवं सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के 13 दिनों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए सभी श्रमिकों को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा।
मौके पर संयुक्त महासचिव सुभाष माली, क्षेत्रीय सचिव रामनाथ गोप, कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत यादव, गणेश कुमार, मुन्ना राजभर, रामदेव प्रसाद एवं मंगरु बरई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top