बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह में कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह, में सीबीएसई क्लस्टर 3 बालक वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर अनिमेष झा ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि में राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार ,आईएसएल भूली के प्राचार्या, ज्योति सिन्हा एवं जीएम पब्लिक स्कूल, गोमो के प्राचार्य, बादल मंडल उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड एवं बिहार से आए हुए 136 स्कूलों के 1466 खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुआ। सीबीएसई द्वारा नियुक्त कबड्डी ऑब्जर्वर अरविंद कुमार एवं तकनीकी ओब्जर्बर राजेश सिंह जी उपस्थित थे ।
खेलकूद को संपन्न कराने हेतु धनबाद एवं झारखंड कबड्डी संघ के निर्णायक तपन कुमार रावत, तिलक राम साहू, एम त्रिपाठी एवं यशवंत साहू प्रमुख रूप से शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के शानदार स्वागत गीत एवं झारखंड, बिहार ,राजस्थान ,असम आदि की संस्कृतियों से जुड़े हुए नृत्य प्रस्तुत कर दूर-दूर से आए हुए सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया !
कार्यक्रम के अंत में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रदीप मंडल एवं विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल एवं अन्य खिलाड़ियों ने मिलकर नारियल फोड़कर खेल का शुभारंभ करवाया। इस कार्यक्रम को संपन्न करने में विद्यालय के अधिकांश बच्चे वालंटियर्स के रूप में साथ दे रहे हैं, जबकि स्कूल के एनसीसी कैडेट के बालक एवं बालिका वर्ग के बच्चों ने काफी मेहनत किया है। प्रतियोगिता का समापन 15 अगस्त को होगी। फाइनल मैच के दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आदित्य रंजन उपस्थित रहेंगे।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम दिन 17 वर्ष आयु वर्ग के लिट्रा पब्लिक स्कूल, बिहार,बनाम प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल मसौड़ी बिहार के बीच में मैच संपन्न हुआ। जिसमें प्रकाश पुंज की टीम, बिहार विजेता रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग में ग्रिजली विद्यालय, कोडरमा बनाम सिटी पब्लिक स्कूल गया के बीच मैच में जिसमें सिटी पब्लिक स्कूल बिजेता रहे।
इस खेल में झारखंड और बिहार के लगभग 1400 से अधिक खिलाड़ी की आवासीय व्यवस्था विद्यालय में ही की गई है।