Advertisements
विधायक रागिनी के खिलाफ बयान से भड़के लोगों ने किया भाजपा महानगर अध्यक्ष का पुतला दहन
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : लोदना थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक पर रविवार को धनबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन किया गया। लोगों ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय बने हैं तब से धनबाद में बीजेपी बहुत तेजी से पतन कि ओर जा रही है। अपने ही पार्टी के जनता द्वारा चुनीं हुई विधायक के खिलाफ अनर्गल बयान देते हैं। इससे पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अविलम्ब उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। मौके पर अजय पासवान, बब्लू भगत, राजा राम पासवान, चम्पा देवी आदि लोग मौजूद थे।