शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास 

शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास 

 

बलियापुर:  चालधोवा के घी जोड़िया स्थित श्मशान घाट पर बनने वाले शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने किया।  उक्त शेड निर्माण जिला परिषद मद से करीब साढ़े चार लाख की लागत से किया जाना है। मौके पर राजू महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नरेश हेंब्रम, नुनूलाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, सुभाष मुर्मू, लखन मुर्मू, अर्जुन कुंभकार, अमूल्य गोप, लखीराम मुर्मू आदि थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top