Advertisements
देवघर में सांसद निशिकांत दुबे से मिले मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद : देवघर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहाँ के वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे से झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह ने उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की।
इस दौरान राजनीतिक एवं पारिवारिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहाँ सभी ने आपसी समन्वय एवं जनहित के विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।