मुख्यमंत्री व विधायक गांडेय पहुंचे धनबाद, डीसी-एसएसपी ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री व विधायक गांडेय पहुंचे धनबाद,
डीसी-एसएसपी ने किया स्वागत

जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

डीजे न्यूज, धनबाद:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधायक गांडेय कल्पना सोरेन मुर्मू मंगलवार को धनबाद के बाघमारा प्रखंड पहुंचे।

मुख्यमंत्री तथा विधायक गांडेय, के धनबाद आगमन पर उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत  जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top