मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे बाघमारा के चिटाही, सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री साक्षी के वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे बाघमारा के चिटाही, सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री साक्षी के वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंर्तगत चिटाही पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री साक्षी के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। इस पावन और मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने नवदंपती (वर-वधू) को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नए जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुलू महतो तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और पूरे परिवार को इस मांगलिक कार्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपस्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी वधू को आशीर्वाद दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top