वेतन भुगतान की मांग को भूख हड़ताल पर बैठी शिक्षिका
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय कतरास की शिक्षिका भावना चौहान सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठी। स्कूल परिसर की चहारदीवारी के अंदर धरना पर बैठी शिक्षिका के साथ उनकी मां कुसुम चौहान, बेटा विनीत चौहान एवं स्कूल के कुछ अन्य शिक्षक भी थे। इस धरने को आरटीआई कार्यकर्ता सह ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो एवं भारतीय जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है।
शिक्षिका भावना चौहान ने बताया कि पूर्व के कमेटी के कार्यकाल के 8 महीना तथा वर्तमान कमेटी के 9 महीना का मानदेय नहीं मिला है। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
धरना की जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता, गुजराती समाज के पूर्व प्रमुख किरीट चौहान एवं अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।
लोगों के आग्रह पर भावना ने भूख हड़ताल खत्म कर दिया, लेकिन कहा कि जब तक 17 महीना का वेतन नहीं मिल जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर विनायक गुप्ता, सूर्य देव मिश्रा, जगत महतो, चंदन चावला, विनय पासवान, किरीट चौहान, रविंद्र विजन, बिहारी लाल मोहन, किरण चावड़ा, कुमकुम चोटालिया, दीपक वेंकट, नूतन वेंकट, महेंद्र चौहान, सुधा दोषी, भावेश दोषी, निरंजन टांक, देवेंद्र पांडे, मीनाक्षी यादव, भावना दोषी, सोनल मेहता, सौरभ गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।