Advertisements
स्वरोजगार के लिए सशक्त होने पर दिया जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंधियाटांड गांव में सोमवार को प्रगतिशील महिला समिति की बैठक हुई। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अलावे बिजली, पानी की समस्या के साथ-साथ मैया सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबआ आवास योजना आदि पर चर्चा की गई। उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बगैर समाज सशक्त नहीं हो सकता। उन्होंने स्वरोजगार के लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। मौके पर लाजिमान बीवी, रुखसाना बीवी, अफसाना खातून, सलमा खातून, मीना देवी, ज्योति देवी, नमिता देवी के अलावा काफी संख्या में महिलाएं थी।