बलियापुर की खबरें:- काली पूजा से शिवपुर का माहौल हुआ भक्तिमय

बलियापुर की खबरें:-

काली पूजा से शिवपुर का माहौल हुआ भक्तिमय

बलियापुर; शिवपुर में देवघरिया परिवार के आशिष चटर्जी की ओर से काली पूजा का आयोजन किया गया। पूजनोत्सव में रविवार की रात काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पुजारी घोलटू मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक पंडाल एवं रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया था। सोमवार को पारण के मौके पर पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, धनबाद निवासी तपन चक्रवर्ती, अशोक भट्टाचार्य, सुधीर चटर्जी, रीना मुखर्जी, डोला चटर्जी, अभिजीत चटर्जी, रिया चटर्जी, मृयांम चटर्जी आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
—————————————————–
काली पूजा, दीपावली और लक्ष्मी पूजा संपन्न

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में काली पूजा, दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।  विभिन्न गांवों में स्थित काली मंदिरों में पूजा अर्चना हेतु देवी काली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रात  देवी काली की पूजा-अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रातभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सोमवार की सुबह काली मंदिरों के प्रांगण में बलि कार्यक्रम के दौरान रखितपुर एवं शिवपुर मंदिर प्रांगण में मेला लगा। शाम को देवी काली की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। वहीं दीपावली की रात लोगों द्वारा लक्ष्मी पूजा का आयोजन भी किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top