बगोदर के तारानारी में माले ने मनाया बिलास दी का स्मृति दिवस, अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

Advertisements

बगोदर के तारानारी में माले ने मनाया बिलास दी का स्मृति दिवस, अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : भाकपा माले ने गुरुवार को बगोदर के तारानारी गांव में दिवंगत भाकपा माले नेत्री बिलास दी का 13वां स्मृति दिवस सोमवार को आयोजित किया। मौके पर उनकी स्मृति में बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया गया और दो मिनट का मौन रख उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया।

मौके पर भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि बिलास दी हमेशा राजनीतिक-सामाजिक कार्यों में आगे रहती थी। 90 के दशक में शहीद महेंद्र सिंह के नेतृत्व में चले सामाजिक राजनीतिक आंदोलनों में उल्लेखनीय योगदान दिया। महिलाओं के मान-सम्मान और जनता के हक़ अधिकारों के लिए चले संघर्षों में वे हमारी प्रेरणास्रोत हैं। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आगे आने की जरूरत है।

स्मृति दिवस कार्यक्रम में माले नेता पूरन महतो, पोखरिया मुखिया प्रदीप महतो, कुमुद यादव, खगिया देवी, भैरो महतो, मंजू देवी, मुस्लिम, प्रीतम साव अंसारी, सुरेंद्र साव, रविन्द्र यादव, तेजनारायण महतो समेत कई अन्य ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top