टुंडी-पूर्वी टुंडी की खबरें:-

Advertisements

टुंडी-पूर्वी टुंडी की खबरें:-

पुरनाडीह में जुआ अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में चल रहे जुआ अड्डा में गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को टुंडी पुलिस ने छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस ने सुरेश मोदी, राजकुमार राम एवं ईश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि कई लोग भागने में सफल रहे। वहीं जुआ अड्डा से 5570 नगद , पैशन प्रो बाइक जब्त कर पुलिस टुंडी थाना ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को गिरफ्तार तीनों लोगों को जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार लोगों ने भागने वालों में अन्य चार लोगों का नाम बताया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
——————————————
रघुनाथपुर आम बगान विवाद में झड़प, काम बंद रखने का आदेश
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर आम बगान में विवादित जमीन को लेकर रविवार की दोपहर दो पक्षों में जबरदस्त भीड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के दर्जनों महिला और पुरुष भीड़ गये और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर आम बगान की भूमि पर दावा दखल को लेकर पिछले कुछ दिनों से ही विवाद चल रहा है और कई बार इस समस्या को लेकर पंचायती भी हो चुकी है। रविवार की दोपहर लगभग बारह बजे इसी भूमि पर एक पक्ष रैयत होने का दावा कर जमीन घेरने पहुंचे थे। इस दौरान रघुनाथपुर गांव के ही एक पक्ष के कुछ लोगों ने जमीन को गैर आबाद बता कर विरोध जताया। रोक-टोक होते होते बात मारपीट तक पहुंच गई। विवाद होने की सूचना पर सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल व पूर्वी टुंडी पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पूर्वी टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि मामला कोर्ट का है और जमीन विवाद में कागजात ही मान्य होता है। सीओ ने समाधान नहीं होने तक विवादित जमीन पर काम बंद रखने का निर्देश दिया। पुलिस ने रघुनाथपुर के ही तीन युवकों पकड़कर थाना ले आई। पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है और तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था जिसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top