गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के साथ गोल के नए सत्र का आगाज जीटीएसई का मकसद अर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के कैरियर को संवारना : बिपिन सिंह गोल संस्थान की पूरी समर्पित और ऊर्जावान टीम छात्रों एवं अभिभावकों के उम्मीदों एवं भरोसे पर खरे उतरने के लिए दृढ़-संकल्पित : संजय आनंद

गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के साथ गोल के नए सत्र का आगाज

जीटीएसई का मकसद अर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के कैरियर को संवारना : बिपिन सिंह
गोल संस्थान की पूरी समर्पित और ऊर्जावान टीम छात्रों एवं अभिभावकों के उम्मीदों एवं भरोसे पर खरे उतरने के लिए दृढ़-संकल्पित : संजय आनंद
डीजे न्यूज, धनबाद : मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली भरोसेमंद एवं विश्वसनीय रिजल्ट ऑरियेंटेंड संस्थान गोल द्वारा देश के 6 राज्यों बिहार, झारखण्ड, बंगाल, उड़िसा, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में 60 से ज्यादा केन्द्रों पर गोल की बहुप्रतिक्षित गोल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 8वीं, 9 वीं एवं 10 वीं के छात्र बड़ी संख्या में उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।
वर्षों से गोल संस्थान द्वारा आयोजित होते आ रही उक्त टैलेंट सर्च परीक्षा का मकसद टाउनशीप के साथ ही सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के टैलेंट को सर्च कर, सही समय में मार्गदर्शित कर उन्हें उनके मंजिल तक पहुँचाना है। विदित हो कि इस परीक्षा के अबतक चयनित हजारों छात्रों ने मेडिकल व इंजिनियरिंग के साथ ही विभिन्न सेक्टर में अपनी सफलता का परचम लहरा रहें हैं।
गोल संस्थान के सीएमडी बिपिन सिंह ने कहा कि जीटीएसई का मकसद अर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के भी कैरियर को संवारना है। हर बच्चे में बड़ी प्रतिभा और क्षमता होती है। भारत जैसे बड़ी जनसंख्या वाले देश में उचित समय में प्रतियोगी महौल से छात्रों को अवगत कराना एवं प्रतियोगी सेन्स विकसित करना समय की जरूरत है।
गोल धनबाद केन्द्र निदेशक संजय आनन्द ने बताया कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के साथ ही गोल में नए शत्र : 2026-2027 का आगाज हो चुका है। गोल संस्थान की पूरी समर्पित और ऊर्जावान टीम छात्रों एवं अभिभावकों के उम्मीदों एवं भरोसे पर खरे उतरने के लिए दृढ़-संकल्पित है। उन्होने कहा कि आयोजित होने जा रही प्राइज वितरण समारोह में चयनित छात्रों को लक्ष्य निर्धारण से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन भी दिये जाएंगे। यह अबतक छात्रों के कैरियर के लिए मिल का पत्थर साबित होते रहा है।
गोल धनबाद के एकेडमिक हेड दीपक सिंह एवं भारती सिन्हा ने बताया कि चयनित छात्रों को रैंक के आधार पर लैपटॉप, घड़ी, बैग के साथ ही सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसकी उद्घोषणा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सेमिनार में किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इसमें चयनित मेडिकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दिया जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top