टुंडी की निशा सिंह बनी जिला कांग्रेस की सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

Advertisements

टुंडी की निशा सिंह बनी जिला कांग्रेस की सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन में टुंडी की कांग्रेस नेत्री निशा सिंह को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पुनः धनबाद जिला कांग्रेस सचिव बनाया गया है, जिससे टुंडी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों के साथ निशा सिंह को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किया गया।

निशा सिंह को जिला सचिव के साथ-साथ पूर्वी टुंडी के जोन 4 और 5 में मंडल स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की निगरानी एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

गौरतलब है कि पिछली कमिटी में भी निशा सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके कार्यों को देखते हुए ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा उन्हें पुनः यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top