टुंडी में करोड़ों की लागत से तीन तालाबों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, विधायक बोले- जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Advertisements

टुंडी में करोड़ों की लागत से तीन तालाबों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, विधायक बोले- जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट तथा कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के अधीन करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाले तीन तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

जीर्णोद्धार कार्यों में कोल्हर पंचायत अंतर्गत भगुडीह बलवीर बांध, मछियारा पंचायत क्षेत्र के छपर बांध वहीं पूर्णाडीह पंचायत क्षेत्र के ठेठाटांड ख़ास बांध शामिल हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह कार्य स्थानीय विकास और ग्रामीण जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम, बीडीओ विशाल कुमार पाण्डेय, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, भाजपा नेता गोपाल पाण्डेय, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, प्रमुख मालती मरांडी, इन्द्रलाल बास्की, पूर्व मुखिया माया देवी, संवेदक किशोर कुमार गुप्ता, अजय मुर्मू, राजेन्द्र मोदी, मोहन पाण्डेय, पवन पांडेय, बबलू सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top