तोपचांची में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत व महिला गंभीर

तोपचांची में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत व महिला गंभीर
डीजे न्यूज, तोपचांची(धनबाद) : तोपचांची थाना क्षेत्र के आम बगीचा के समीप मंगलवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक बोकारो के तेलो गाव निवासी गुलाम नवी की मौत हो गई वहीं उसके साथ बाइक में सवार झनवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल झनवा देवी अपनी बेटी के घर राजगंज के जरमुनई से गुलाम नवी के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान आम बगीचा के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहुबहियार तोपचांची पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने गुलाम नवी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल महिला झमवा देवी की स्थति चिंताजनक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top