महाराजगंज में सात दिवसीय भोक्ता मेला शुरू 

महाराजगंज में सात दिवसीय भोक्ता मेला शुरू

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के महाराजगंज में भोक्ता मेला का उद्घाटन मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र मंडल ने किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जगदीश चंद्र मंडल ने बताया कि महाराजगंज (लछुरायडीह) में भोक्ता पूजा और मेला का आयोजन एक बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव है। यह मेला मुख्य रूप से जेठ पूर्णिमा के आसपास आयोजित किया जाता है। इसे स्थानीय स्तर पर ‘चड़क पूजा’ भी कहा जाता है। यह मेला लगातार सात दिनों तक चलता है जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। उद्घाटन के अवसर पर संदीप मंडल, अब्दुल कयूम, गुणाधर कुम्हार, नईम अंसारी, सुधीर धीवर, रूपू महतो, अर्जुन महतो समेत पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top