हूल क्रांति के अमर शहीदों को भाजपाइयों ने किया नमन
डीजे न्यूज, धनबाद: धोखरा के डुंगरीधार स्थित आदिवासी टोला एवं बरमसिया चौक पर मंगलवार को हूल क्रांति दिवस पर अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित लोगों ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विधायक ने कहा कि हूल क्रांति झारखंड की वीरता, साहस और स्वाभिमान की अमर गाथा है। हूल क्रांति के सभी महानायकों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और बलिदान ने आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों, संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित किया है।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही , जिला महामंत्री मानस प्रसून , रूपेश सिन्हा , जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, बंटी सोरेन, दीपक झा, जितेंद्र मालाकार,टिंकू साव, कामदेव कुमार, निर्मल प्रधान आदि शामिल हैं।