टेलर और पिकअप में जोरदार टक्कर, कोई हताहत नहीं
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ रीजनल हॉस्पिटल के समीप राजगंज-महुदा फोरलेन पर सोमवार को टेलर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि टक्कर में पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
दोनों वाहन भगत सिंह चौक की ओर से भटमुरना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेलर वाहन संख्या HR 46 E 8044 के चालक ने डिवाइडर कटिंग के सामने अचानक एक वाहन आ जाने पर ब्रेक लगाया। पीछे से तेज गति में आ रहा पिकअप वाहन संख्या JH 01 CT 8701 टेलर से जा टकराया।
टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।