धनबाद में चुनाव आयोग के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

धनबाद में चुनाव आयोग के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक की इस्तीफे की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद : झामुमो ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की।

जेएमएम नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में मतों की कथित लूट का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, पूरे मामले की जांच और बिहार, बंगाल समेत जिन राज्यों में विवादित प्रक्रिया से चुनाव होने का आरोप है, वहां चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top