तामिलनाडु गैस रिसाव : पुलिस हस्तक्षेप से मृत मायके वालों के विरोध के बीच टुंडी स्थित ससुराल में अंतिम संस्कार शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वालों के बीच रस्साकसी

तामिलनाडु गैस रिसाव : पुलिस हस्तक्षेप से मृत मायके वालों के विरोध के बीच टुंडी स्थित ससुराल में अंतिम संस्कार
शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वालों के बीच रस्साकसी
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : तामिलनाडु गैस रिसाव में मृत मनियाडीह थाना अंतर्गत बंगारो गांव निवासी महिला प्रीति देवी का अंतिम संस्कार उसके मायके वालों के विरोध के बीच पुलिस हस्तक्षेप से ससुराल वालों ने बंगारो स्थित श्मशान घाट पर बुधवार को कर दिया। इस बीच अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वालों के बीच रस्साकसी चली। मनियाडीह थाना से पुलिस टीम भी मृतक के बंगारो स्थित अावास पहुंची। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव किनारे नदी स्थित शमशान घाट ले जाया गया।
विदित हो कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून को अमोनिया गैस रिसाव की औद्योगिक दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में बंगारो की महिला प्रीति देवी की इलाज के क्रम में वहां अस्पताल में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में लेने के बाद सरकार ने इस हादसे से प्रभावित झारखंड के 42 मजदूरों को ट्रेन से भेजवाया। ये सभी मजदूर गुरुवार को झारखंड पहुंच जाएंगे। वहीं सरकार ने मृतक महिला प्रीति देवी का शव हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची मंगवाया। इसके बाद सरकार की ओर से ही शव को उसके ससुराल टुंडी के बंगारो गांव सड़क मार्ग से भेजवाया गया। मृतका का मायका बाघमारा प्रखंड के निचितपुर गांव में है। शुरूआत में मृतक के पति विकास राणा शव अपने घर ले जाने को तैयार नहीं थे जबकि महिला के मायके वाले अंतिम संस्कार के लिए शव मायके ले जाना चाहते थे। मायके वालों ने ही हवाई अड्डा में शव को रिसीव किया था। बताया जा रहा है कि महिला ने तामिलनाडु में कुछ लोन लिए थे। इस कारण, पति शव लेने से पीछे हट रहा था। बाद में मुआवजा मिलने की बात सामने आने पर पति भी शव लेने तैयार हो गया। पति के दावे के बाद शव को हवाई अड्डा से ससुराल लाया गया। इधर मृतक महिला के भाई जो तामिलनाडु से शव लेकर आया था, अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की जिद करता रहा। बाद में पुलिस हस्तक्षेप से शव को अंतिम संस्कार के लिए ससुराल वालों को सौंप दिया गया। ससुराल वालों को शव दिलाने में मुखिया इंद्रलाल बासकी, जेएलकेएम नेता व मनियाडीह के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कनक गुप्ता, काली महतो, रामचंद्र राणा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
मृतक महिला की दो छोटे-छोट मासू बच्चे हंस और अनन्या हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top