संगठन की मजबूती पर दिया जोर

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बलियापुर:  भाकपा माले अंचल कमेटी की बैठक रविवार को केंदुआडीह स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में विधायक चंद्रदेव महतो मौजूद थे। विधायक ने किसान, मजदूरों के हक अधिकार के लिए आंदोलन हेतु संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने, 29 नवंबर को सिंदरी में प्रस्तावित आरवाईए के नगर सम्मेलन को सफल बनाने, 26 नवंबर को स्व श्रीपति महतो की पुण्यतिथि पर मार्शलिंग यार्ड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदीप उपाध्याय, शीतल दत्त, विजय रजक, प्रेमचंद महतो, योगेश्वर माझी, हीरालाल मोदक, सुभाष कुंभकार, शिबु मांझी, सुरजीत चंद्र, प्रभु दयाल महतो, चंदन भूमिहार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top