कोयला परीक्षण प्रयोगशाला में चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बीते दिनों जोगता थाना क्षेत्र के टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप अंर्तगत कोयला परीक्षण प्रयोगशाला में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की सामग्री भी बरामद की है। उक्त घटना 20 नवंबर को घटित हुई थी। चोरों ने कोयला परीक्षण प्रयोगशाला की बाउंड्रीवाल पर लगी फेंसिंग तार को तोड़कर परिसर में प्रवेश किया था। आरोप है कि परिसर में घुसने के बाद वहां कार्यरत मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें डराया-धमकाया गया और प्रयोगशाला में रखी विभिन्न सामग्रियों की चोरी कर ली गई। घटना के कारण कोयला परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कार्रवाई करते हुए मोदीडीह सात नंबर, जोगियापट्टी निवासी चिंटू खान सहित दो नाबालिग को पकड़ा। इनलोगों की निशानदेही पर पुलिस ने
विभिन्न प्रकार की पीतल जैसी दिखने वाली छलनी, दो अन्य पीतल जैसी छलनियों के टूटे हुए हिस्से बरामद की है।