रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अंतर्गत जीतपुर पंचायत के ग्राम जीतपुर स्थित न्यू गिरिडीह–कोडरमा रेलवे लाइन पर रेलवे ब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिलने से बुधवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज यादव (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जीतपुर पंचायत का ही निवासी था। स्थानीय मुखिया बीरबल मंडल ने बताया कि उन्हें फोन पर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान मनोज यादव के रूप में की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी भी घटनास्थल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इधर, घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top